फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम - तीन हत्यारे गिरफतार, राइफल बरामद-Dehat

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो..
विज्ञापन

हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार
- थाना बड़ागांव के बराठा गांव में हुई थी वारदात, राइफल बरामद
- जमीन के लेनदेन को लेकर उतारा था मौत के घाट
बड़ागांव/झांसी। थाना बड़ागांव इलाके में बृजेश राजपूत की हत्या के तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया। जमीन के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में बृजेश को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था। पुलिस ने एक राइफल, एक रिवाल्वर व कारतूस बरामद किया है।
एसपी सिटी देवेश पांडेय ने बताया है कि मंगलवार की रात थाना बड़ागांव के बराठा निवासी बृजेश राजपूत (39) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने गांव के ही कप्तान सिंह राजपूत, भगत सिंह, चंद्रप्रकाश उर्फ चंदू समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। शुक्रवार को बड़ागांव थाना प्रभारी प्रवीण कुमार यादव ने अपनी टीम के साथ गांव से ही तीन आरोपियों को पकड़ लिया। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी राइफल, रिवाल्वर व कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आरोपी कप्तान सिंह, भगत सिंह और घनश्याम राजपूत ने थाना कोंच अंतर्गत निवासी अपने रिश्तेदार मजबूत सिंह से कई साल पहले नौ लाख रुपये में जमीन का एग्रीमेंट कराया था। बराठा निवासी बृजेश राजपूत और उसके भाई राजेश ने भी मजबूत सिंह से उक्त जमीन का नौ लाख में एग्रीमेंट कराया था। इसके बाद बृजेश राजपूत कप्तान सिंह से जमीन के लिए जमा रुपये वापस लेने का दबाव बनाने लगा। कप्तान इसके लिए तैयार नहीं हुआ। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। एसपी के मुताबिक घटना वाले दिन बृजेश ने भगत सिंह की पिटाई कर दी थी। छह नवंबर को लेनदेन को लेकर हुए झगड़े के दौरान कप्तान ने भगत, चंद्रप्रकाश के साथ मिलकर बृजेश की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें