सारमऊ आयुर्वेद कॉलेज के पदाधिकारियों पर मुकदमा
झांसी। एक छात्रा को अपमानित करने के मामले में रक्सा थानाक्षेत्र स्थित आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज सारमऊ के चार पदाधिकारियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
शाहजहांपुर की रहने वाली छात्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह आयुर्वेदिक कॉलेज की छात्रा है। 13 मार्च को फीस को लेकर कॉलेज के संचालक, वार्डन सहित अन्य पदाधिकारियों ने उसे जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया। पुलिस ने आरोपी डॉ. कृष्ण गोपाल द्विवेदी, उमाकांत खरे, राकेश कुमार अग्रवाल, सुधीर गुप्ता के खिलाफ 354, 504, 3(अ)(द), 3(1)(ध) के तहत मामला दर्ज कर लिया।