फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम- करंट लगने से बिजली कर्मचारी की मौत-City

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रेणी - क्राइम
विज्ञापन

...................

करंट लगने से संविदा कर्मचारी की मौत
झांसी। थाना सीपरी बाजार क्षेत्र में रहने वाले एक बिजली संविदा कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के वक्त वह बिजली के खंभे पर काम कर रहा था।
रोनीजा गांव निवासी नरेंद्र (24) बिजली विभाग में संविदा कर्मचारी था। शुक्रवार की शाम वह एक शिकायत पर परवई गांव में फाल्ट ठीक करने गया था। वह खंभे पर चढ़कर फाल्ट ठीक कर रहा था, तभी करंट की चपेट में आने के बाद वह नीचे गिर गया। बाद में उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता (ग्रामीण) डी यादवेंदु ने बताया कि परवई गांव में बिजली सुधारने के लिए कोई शट-डाउन नहीं लिया गया था। संविदा कर्मचारी की मौत कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें