फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में छोड़ कर भागे परिजन-City

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में महिला को छोड़ गए परिजन
विज्ञापन

झांसी। जिला अस्पताल में इलाज कराने आये परिजन महिला को भर्ती करने के बाद चले गये। अब महिला अस्पताल स्टाफ के भरोसे है। अस्पताल में उसकी हालत नाजुक है। अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीएमएस बीके गुप्ता ने बताया कि 17 फरवरी को अस्पताल में कुछ लोग एक महिला को लेकर इलाज कराने के लिए आए थे। हालत नाजुक होने पर महिला को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया था। महिला मधुमेह रोग से पीड़ित है व बहुत कमजोर हालत में है। इलाज के दौरान भर्ती कराने आये परिजन बिना सूचना के चले गए हैं। भर्ती के दौरान साथ आये परिजनों नेे महिला नाम भारती (23) व पति का नाम हरीशचंद्र दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि महिला का निरंतर इलाज कराया जा रहा है। मौजूद स्टाफ को महिला की देखरेख करने को कहा गया है। इस पूरे मामले को पुलिस को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें