फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के घर छोड़ने से नाराज पति ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी के घर छोड़ने से क्षुब्ध पति ने लगाई फांसी
विज्ञापन

ललितपुर। थाना बार अंतर्गत ग्राम सेमरा भागनगर में पत्नी के घर छोड़कर रिश्तेदारी में चले जाने से क्षुब्ध पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। ग्राम सेमरा भागनगर निवासी अजीत (22) पुत्र फुंदी अहिरवार का बृहस्पतिवार को पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिससे पत्नी नाराज होकर उसी दिन घर छोड़कर अपने जीजा के घर ग्राम नगारा चली गई। तीन दिन तक इंतजार और मान मनोव्वल के बाद भी जब पत्नी घर नहीं लौटी तो शनिवार को दिन भर अनमना घूमने के बाद अजीत शाम को घर के अंदर एक कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजे बंद कर लिए। जब उसकी मां अजीत को बुलाने गई और कमरा अंदर से बंद मिला तो उसने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। शंका होने पर उसने अन्य परिजनों को भी बुुलाया। काफी प्रयास के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर का नजारा देखकर सभी सन्न रह गए। अजीत म्यांरी पर रस्सी से लटक रहा था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने बताया कि अजीत का पत्नी से कई दिनों से मनमुटाव के चल रहा था, जिससे घर में विवाद की स्थिति बन जाती थी। इसी वजह से उसकी पत्नी तीन दिन पहले ही घर छोड़कर रिश्तेदारी में चली गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें