फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत-Lalitpur

विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्त की शादी से लौट रहे युवक की दुर्घटना में मौत
विज्ञापन

सब हेड... पहना होता हेलमेट, तो बच जाती जान
- सिर की चोट बनी मौत का कारण
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
दोस्त की शादी से लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि, उसका साथी घायल है। दुपहिया वाहन पर सवार युवक यदि हेलमेट पहने होता, तो जान बच जाती। क्योंकि, उसकी मौत सिर में चोट की वजह से हुई है।
सीपरी बाजार थाना इलाके के लहरगिर्द निवासी नंदराम अहिरवार का पुत्र विनोद (30) आवास विकास कालोनी में वेयर हाउस के पास साइकिल रिपेयरिंग का काम करता था। रविवार को वह अपने दोस्त की साथी में ओरछा गया हुआ था। शादी कार्यक्रम होने के बाद वह रात तकरीबन ग्यारह बजे अपने साथी मनोज (32) के साथ घर की ओर लौट रहा था। इसी दरम्यान भगवंतपुरा में सामने से तेज गति से आ रही चौपहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विनोद की मौके पर ही मौत हो गई। उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। जबकि, उसका साथी मनोज घायल हो गया। विनोद की मौत की खबर से उसके घर में कोहराम मच गया। उसकी कुछ वर्ष पहले ही शादी हुई थी और दो बच्चे भी हैं।
विज्ञापन

विनोद की जरा सी असावधानी उसकी मौत का कारण बनी। दुर्घटना में विनोद के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि वह हेलमेट लगाए होता तो सिर सुरक्षित बच जाता, जिससे जान नहीं जाती।
विज्ञापन


हादसों में एक की मौत, पांच घायल
झांसी। अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। देवलाल चौबे का अखाड़ा निवासी मुन्नीलाल के पुत्र रवींद्र (18) सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। इसी तरह बिजौली प्रेमनगर निवासी हरदयाल के पुत्र सुरेश (22) घायल हो गए। इसके अलावा टहरौली निवासी श्यामलाल के पुत्र धर्मेंद्र (30), ललितपुर के सौजना निवासी रामनरेश तिवारी के पुत्र पुष्पेंद्र (22) और टीकमगढ़ पठा के रामसेवक (65) सड़क अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी का मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है। वहीं, सड़क दुर्घटना में घायल इस्किल एरच निवासी गयादीन के पुत्र दीपक (24) की मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें