जिले में सभी अवैध कार्य बंद हों
झांसी। जिले में चल रहे अवैध कार्य को बंद कराने की मांग करते हुए रविवार को बजरंग दल के कार्र्यकर्ता धरने पर बैठ गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ सिटी ने 15 दिन का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री अंचल अड़जरिया के नेतृत्व मेें कार्र्यकर्ताओें ने कोतवाली पहुंचकर धरना दिया। जिले मेें चल रहे सभी अवैध कार्यों को बंद कराने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि होटलों में गलत काम चल रहा है। कई इलाकों में देह व्यापार का धंधा हो रहा है। जुआ व सट्टा भी धड़ल्ले से संचालित है। किसी भी प्रकार का कटान का लाइसेंस न होने के बाद भी दुधारू पशुओं को काटा जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी जितेंद्र सिंह परिहार ने वार्ता की। पंद्रह दिन का आश्वास मिलने के बाद धरना समाप्त हुआ। इस मौके पर छोटू कुशवाहा, आकाश, बाबूलाल शाक्य, बाबूलाल कुशवाहा, हरीश कुशवाहा, विक्की, निशांत, हरीश कुशवाहा मौजूद रहे।