गैस प्लांट के बाहर फायरिंग, धमकाया
झांसी। सोमवार को ग्वालियर रोड स्थित अंबावाय के पास बने एक गैस प्लांट के बाहर गाड़ी अंदर ले जाने को लेकर विवाद हो गया। इस पर ट्रक चालकों ने हंगामा कर दिया। इस बीच एक कर्मचारी ने अपने रिश्तेदारों को फोन कर युवकों को बुला लिया। जहां फायरिंग के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस के आने से पहले हमलाकर भाग गए। ट्रक चालकों ने पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है।
झांसी - ग्वालियर रोड स्थित अंबावाय गांव के पास एक गैस प्लांट लगा हुआ है। प्रतिदिन की तरह ट्रक अंदर जा रहे थे, इसी बीच नंबर को लेकर एक कर्मचारी ने विरोध कर चालक सुखनंदन पाल के साथ मारपीट कर दी। जिसको विरोध करते हुए एकत्रित हुए चालकों ने हंगामा कर दिया। इस पर प्रभावशाली कर्मचारी ने अपने रिश्तेदार को फोन कर युवकों को बुला लिया। युवकों ने मौके पर पहुंचकर फायरिंग कर दी। जिससे चालकों में हड़कंप मच गया। युवकों ने चालकों को धमकी भी दी। सूचना पाते ही पुलिस के आने से पहले सभी युवक भाग निकले। ट्रक चालकों ने युवकों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। ट्रक चालकों का आरोप है कि पुलिस के सामने ही युवक हंगामा कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने एक भी युवक को नहीं पकड़ा। चालकों ने पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है।