मारपीट कर महिला के साथ लूटपाट
- जिला अस्पताल में कराया भर्ती, पड़ताल में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। कोतवाली क्षेत्र के सागर गेट मोहल्ले में रहने वाली एक महिला के घर में घुसकर बदमाशों ने मारपीट की और कान से टॉप्स छीनकर भाग गए। इससे महिला गंभीर घायल हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
मोहल्ला सागर गेट निवासी लक्ष्मी (70) अपने पुत्र के साथ रहती हैं। उनका पुत्र रिश्तेदारी में ओरछा गया था। वह घर पर अकेली थीं। इसी बीच रात में तीन-चार युवक आए और महिला के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गईं। बदमाशों ने उनके कॉन से सोने के टॉप्स झटके और भाग गए। बृहस्पतिवार की सुबह जब पुत्र घर पहुंचा तो मां को घायल देखकर पुलिस को सूचना दी। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।