फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम- डीआरएम का ड्राइवर हूं, नौकरी करना सिखा दूंगा-City

विज्ञापन
विज्ञापन
डीआरएम का ड्राइवर हूं, नौकरी करना सिखा दूंगा
विज्ञापन

- बिना टिकट रिश्तेदार पकड़े जाने पर जमकर काटा हंगामा
- टिकट चेकिंग कर्मियों से की बदसलूकी, नहीं हो सकी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रेलवे स्टेशन पर एक महिला को बिना टिकट पकड़े जाने पर जमकर हंगामा हुआ। डीआरएम का ड्राइवर बनकर पहुंचे व्यक्ति ने टिकट चेकिंग स्टाफ को जमकर हड़काया। महिला को बिना टिकट छोड़ जाने को लेकर उसने टिकट चेकिंग स्टाफ को नौकरी सिखाने की भी धमकी दे डाली। बदसलूकी करने के बाद उक्त व्यक्ति महिला को लेकर चला गया।
बृहस्पतिवार की दोपहर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर महिला टिकट कर्मी चेकिंग कर रहीं थीं। इसी बीच एक महिला को बिना टिकट पकड़ लिया। महिला हीरकुंड ट्रेन से उतरने के बाद बाहर की तरफ जा रही थी। इसके बाद उक्त महिला ने स्टाफ का हवाला देकर जाने की बात कही। जिस पर महिला चेकिंग कर्मी उसे अपने साथ हेड टीटी कार्यालय ले आई। जहां अंदर महिला सभी से विवाद करने लगी। इसी बीच एक व्यक्ति ने कार्यालय पहुंचकर डीआरएम का ड्राइवर बनकर सभी को हड़काना शुरू कर दिया। महिला को छोड़े जाने को लेकर सभी को नौकरी कर सिखाने की भी धमकी दे डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला बिगड़ते देख अफसरों को सूचना दी गई। इसके बाद महिला को छोड़ दिया गया। कुछ देर बाद महिला पुन: उक्त व्यक्ति के साथ कार्यालय में आकर मोबाइल खो जाने को लेकर हंगामा करने लगी। इसके बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने समझाकर मामला शांत कराया। बताया गया है कि उक्त व्यक्ति सीएनडब्ल्यू विभाग के एक अधिकारी का ड्राइवर है। जो पहले भी रेल कर्र्मियों को डीआरएम का ड्राइवर बताकर हंगामा कर चुका है। लेकिन, ऐसे में अफसरों के खामोश रहने के कारण अब तक कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें