फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

Fri, 24 Aug 2018 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
करारी। इलाके के बैशकांटी गांव में दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर गुरुवार को मामले में पति समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


कौशाम्बी कोतवाली के भीखागर्ग का पुरवा गांव की पुष्पा देवी ने बताया कि उसकी शादी आठ मई 2014 को बैशकांटी गांव निवासी शैलेंद्र कुमार के साथ हुई थी। पुष्पा के मुताबिक शादी के बाद से ही पति और सास-ससुर दहेज में बाइक की मांग करने लगे। पुष्पा ने इसकी जानकारी मायके वालों को दी तो उन लोगों ने असमर्थता जाहिर कर दिया। इस पर ससुराली पुष्पा को प्रताड़ित करने लगे। रिस्तेदारों बैठकर पंचायत के माध्यम से सुलह-समझौता कराने का भी प्रयास किया। पर, बात नहीं बनी। आरोप है कि 14 अगस्त को रात 10 बजे मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। पुष्पा के पिता रामबली की तहरीर पर पुलिस ने पति शैलेन्द्र, सास बुद्धि देवी, ससुर मिठाई लाल के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें