फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम- दुकान के ताले काटकर हजारों की चोरी-City

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दुकान के ताले तोड़कर हजारों की चोरी
- पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। इलाइट चौराहा से चंद कदम की दूरी पर स्थित इलेक्ट्रिक मैटेरियल की दुकान के ताले काटकर बदमाश हजारों रुपये का माल चोरी कर ले गए। चौराहा पर हर समय पुलिस बल तैनात रहता है, ऐसे में चोरी की घटना से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
थाना नवाबाद स्थित नगर निगम के सामने बनी मार्केट में कोतवाली के मोहल्ला नरसिंहराव टौरिया निवासी वीरेंद्र विश्वकर्मा की न्यू विश्वकर्मा इलेक्ट्रिकल्स के नाम से दुकान है। प्रतिदिन की तरह वह शुक्रवार की रात को दुकान बंद कर घर चले गए। रात में बदमाशों ने दुकान के ताले काटे और दुकान में रखी तीन बैटरी, इनवर्टर व हजारों रुपये का माल चोरी कर भाग गए। सुबह मार्केट के दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो ताले टूटे देख कर दुकानदार व पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर पुलिस पहुंची। जिस मार्केट में चोरी की वारदात हुई है। वह इलाइट चौराहा से चंद कदम की दूरी पर स्थित है। यहां रात भर चहल-पहल होने के साथ ही पुलिस भी तैनात रहती है। ऐसे में इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें