फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजीवन कारावास: रिटायर्ड फौजी की हत्या में तीन को उम्रकैद, आरोपियों ने इस वजह से उतारा था मौत के घाट

Tue, 08 Mar 2022 07:01 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

झांसी के थाना गुरसराय के कटरा निवासी ओमप्रकाश ने 23 अगस्त 2012 को एफआईआर दर्ज कराई थी।उनके पिता कालीचरण विपक्षियों के खिलाफ एक मुकदमे में गवाह थे। विपक्षी गवाही न देने का दबाव बना रहे थे और बात न मानने पर उन्होंने हत्या कर दी।
विज्ञापन
झांसी में तीन आरोपियों को उम्रकैद - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के थाना गुरसहाय के कटरा मोहल्ले में 2012 को आरोपियों ने एक सेवानिवृत्त सेना के कर्मचारी की ईंट-पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी थी। इस मामले में अब अदालत ने तीन आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। आरोपियों ने एक मुकदमे में गवाही के डर से इस घटना को अंजाम दिया था। 

विज्ञापन


पढ़ें पूरा मामला
झांसी के थाना गुरसराय के कटरा निवासी ओमप्रकाश ने 23 अगस्त 2012 को एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि फौज से रिटायर होने के बाद उनके पिता कालीचरण सरकारी राशन की दुकान चला रहे थे। 23 अगस्त की शाम करीब साढ़े पांच बजे वह दुकान बंद कर घर पर बैठे हुए थे। इसी दौरान मोहल्ले के नाथूराम, नोरे उर्फ राम सिंह तथा बृजेश उर्फ भालू आ पहुंचे। इस बीच उन्होंने गाली- गलौज करते हुए उनके पिता पर ईंट-पत्थर से हमला बोल दिया। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।

ओमप्रकाश ने बताया कि उनके पिता कालीचरण विपक्षियों के खिलाफ एक मुकदमे में गवाह थे। विपक्षी गवाही न देने का दबाव बना रहे थे। बात न मानने पर उन्होंने हत्या कर दी। अदालत ने पूरे मामले की सुनवाई के बाद तीनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 25-25 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया। आरोपियों में नाथूराम व नोरे सगे भाई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें