रेलवे स्टेशन से लोको पायलट पूनम शाक्या व वरिष्ठ सहायक लोको पायलट भारती श्रीवास्तव गाड़ी लेकर ग्वालियर के लिए रवाना हुईं। सुरक्षा की कमान आरपीएफ की महिला विंग ने संभाली। गाड़ी में पुरुष स्टाफ नहीं रहा।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बुंदेलखंड एक्सप्रेस की कमान महिलाओं के हाथों में रही। सुबह छह बजे झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन से लोको पायलट पूनम शाक्या व वरिष्ठ सहायक लोको पायलट भारती श्रीवास्तव गाड़ी लेकर ग्वालियर के लिए रवाना हुईं।
विज्ञापन
गाड़ी की ट्रेन मैनेजर (गार्ड) शिवानी वर्मा रहीं। जबकि, सुरक्षा की कमान आरपीएफ की महिला विंग ने संभाली। गाड़ी में पुरुष स्टाफ नहीं रहा। ट्रेन को वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन से मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।