फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिनों में दोगुनी गति से बढ़ने लगा कोरोना

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पिछले तीन दिनों में कोरोना वायरस दोगुनी रफ्तार से बढ़ने लगा है। शनिवार को संक्रमण के चार नए केस सामने आए हैं। ऐसे में अब तीसरी लहर का डर भी बढ़ने लगा है।
विज्ञापन

कोरोना के मामले अब तक बिल्कुल थमे हुए थे। कभी-कभार इक्का-दुक्का केस सामने आ जा रहे थे। बृहस्पतिवार को कोरोना का एक पॉजिटिव मिला था। शुक्रवार को दो नए केस सामने आ गए। अब शनिवार को 5122 सैंपलों की जांच में चार नए केस मिले हैं। अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 36529 पहुंच गई है। जबकि, एक्टिव केस भी सात हो गए हैं। रिकवरी रेट 98.16 प्रतिशत हो गया है। मृत्यु दर 1.8 फीसदी बनी हुई है। लक्षण वाले मरीजों की संख्या भी एक से बढ़कर दो हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें