फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: विधानसभा चुनावों के लिए बूथों पर घटाई वोटरों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। चुनाव आयोग ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। नए सिरे से मतदान स्थल समेत बूथों की संख्या तय हो रही है। कोरोना के प्रभाव को देखते हुए प्रत्येक बूथ में दो सौ मतदाताओं की कटौती की गई है। पिछली बार के मुकाबले 1400 के बजाए 1200 मतदाता ही प्रत्येक बूथ पर वोट डालेेंगे। बूथ पर मतदाताओं की संख्या घटने से बूथों की संख्या बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनावों की आहट शुरू हो गई। प्रशासनिक मशीनरी को दिसंबर तक चुनावी आचार संहिता लगने के संकेत मिले हैं। इसको देखते हुए चुनाव आयोग ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। इन दिनों मतदान केंद्र एवं बूथ निर्धारण का काम अंतिम दौर में है। तैयारियों से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक चुनाव आयोग ने कोरोना के प्रभाव को देखते हुए पहले के मुकाबले प्रत्येक बूथ में मतदाताओं की संख्या घटाने के निर्देश दिए हैं। 15 जनवरी 2021 की मतदाता सूची के मुताबिक झांसी में कुल 14,80,231 मतदाता हैं। इनमें सर्वाधिक मतदाता मऊरानीपुर में 4,06,294 हैं जबकि बबीना में 3,26,097, झांसी सदर में 4,02,757 एवं गरौठा में 3,45,083 मतदाता हैं। इसको देखते हुए प्रत्येक बूथ में अब 1200 मतदाताओं के ही वोट डालने की व्यवस्था की जाएगी जबकि वर्ष 2015 के चुनाव में 1400 वोटरों के लिए इंतजाम किए गए थे। प्रत्येक बूथ में दो सौ मतदाताओं की संख्या घटने से अब बूथोें की संख्या भी बढ़ानी पड़ रही है। पिछले एक माह के दौरान ऐसे बूथ चयनित किए गए। सर्वाधिक 13-13 बूथ मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र में बढ़ाए गए हैं। इसी तरह दूसरी विधानसभाओं में भी बूथों की संख्या में बढ़ोत्तरी की गई है। वर्ष 2015 के चुनाव के दौरान पूरे जनपद में कुल 1694 बूथ थे, जिनको बढ़ाकर अब 1734 कर दिया गया है। इन पर 30 अगस्त तक आपत्तियां मांगी गई थीं लेकिन, आपत्तियां न आने के बाद अब इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
विज्ञापन

विधानसभा बूथ की संख्या (2015) बूथ की संख्या (2022)
बबीना 385 396
झांसी सदर 417 424
मऊरानीपुर 471 484
गरौठा 421 430
कुल 1694 1734
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें