फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल खोलने की तैयारी, पार्कों की अब तक नहीं आई बारी

विज्ञापन
corona afraid
विज्ञापन
झांसी। कोरोना संक्रमण के चलते बंद चल रहे स्कूलों को सरकार ने 19 अक्तूबर से खोलने की तैयारी की है। ऐसे में पार्कों को खोलने की मांग फिर उठने लगी है। पार्क बंद होने से लोगों को मार्निंग वॉक में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग झलकारी बाई तिराहे से किला जाने वाले मार्ग और मुक्ताकाशी मंच के परिसर में टहलते हैं।
विज्ञापन

महानगर में करीब दो महीने पहले पार्कों को खोल दिया गया था। इस दौरान सुबह पांच से आठ बजे तक और शाम को पांच से आठ बजे तक पार्क खोले गए थे। साथ ही नियमों का पूरा ध्यान रखा जा रहा था। पार्क खुलने से लोगों को राहत मिल रही थी। सुबह-सुबह पार्क में कई लोग टहलने पहुंचते थे। इसके बाद कोविड संक्रमण बढ़ने लगा तो पार्कों पर फि र से ताले डाल दिए गए। अब सरकार ने 19 अक्तूबर से स्कूलों को खोलने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में पार्कों को खोलने की मांग फिर उठने लगी है। लोगों का कहना है कि जब स्कूल खुलने जा रहे हैं, तो पार्क भी खुल जाने चाहिए। पार्क बंद रहने से लोग टहल नहीं पाते हैं। पार्क खुलेंगे तो लोगों को खुली हवा मिलने से इम्यूनिटी भी बढ़ेगी। रामराजा सरकार सेवा समिति के अमर सिद्ध ने बताया कि पार्काें को अब खोल दिया जाना चाहिए। सुबह काफी संख्या में लोग सड़क किनारे टहलते हैं। यहां कई बार हादसे हो चुके हैं। ऐसे में प्रशासन को अब पार्कों को खोलने का फैसला लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें