फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड बनाए जाने में लेखपालों का सहयोग जरूरी - मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सोमवार को मंडलायुक्त डॉ. अजय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में वर्चुअल मीटिंग में जिन बिंदुओं पर कम स्कोर प्राप्त हुआ है, उन बिंदुओं से संबंधित विभागों की विभागवार गहन समीक्षा की जा रही है। जिसके तहत चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। बैठक में झांसी जिले में 13 गांवों को टीकाकरण से संतृप्त होने पर मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी आंद्रा वामसी को बधाई दी। मुख्य चिकित्साधिकारी झांसी द्वारा वर्चुअल मीटिंग में प्रतिभाग न करने पर उनसे स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा के दौरान गोल्डन कार्ड बनाये जाने की स्थिति में सुधार के लिए लेखपालों का सहयोग लिये जाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। इस कार्यक्रम की रैंकिंग में मंडल के तीनों जिलों को डी श्रेणी प्राप्त होने पर असंतोष व्यक्त किया तथा नोडल अधिकारियों को निर्देश दिये कि मासिक लक्ष्य तय कर उसकी साप्ताहिक व दैनिक प्रगति की समीक्षा की जाये। इस कार्य के लिए सभी सीडीओ अपने कार्यालय में डेली इवनिंग मीटिंग करें तथा आयुष्मान भारत की डिस्ट्रिक्ट इंप्लीमेंटेशन यूनिट के कर्मियों को अपने कार्यालय से संबद्ध रखें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विगत बैठक से ललितपुर जनपद में उपलब्धि में आशातीत सुधार न होने पर नोडल अधिकारी ललितपुर से स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें