फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज आएं और बिना डोनर के ब्लड ले जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। चाहें सरकारी अस्पताल हो या फिर प्राइवेट हॉस्पिटल, अब मरीज को रक्त की जरूरत पड़ने पर भटकना नहीं पड़ेगा। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक से अब बिना डोनर (रक्तदाता) के रक्त मिल सकेगा। रक्तकोष में प्रचुर मात्रा में रक्त उपलब्ध होने पर कॉलेज प्रशासन ने यह फैसला लिया है। मरीज को डॉक्टर की लिखी पर्ची दिखानी होगी।
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना, ऑपरेशन/डिलीवरी होने पर कई मरीजों को ब्लड चढ़ाने की जरूरत पड़ती है। निजी ब्लड बैंकों से मरीजों को काफी महंगे दामों पर रक्त मिलता है। साथ ही सबसे बड़ी समस्या रक्तदाता की व्यवस्था कराने की होती है। ऐसे में परिजनों को अपने मरीज के लिए रक्त की व्यवस्था कराने पर भटकना पड़ता है। मगर अब मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक में प्रचुर मात्रा में रक्त की उपलब्धता होने के कारण अब मरीजों को रक्त के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। डॉक्टर की लिखी हुई पर्ची और ब्लड का सैंपल देते ही उन्हें रक्त मिल जाएगा। रक्तदाता लाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगा। फिर चाहें मरीज निजी अस्पताल में ही भर्ती क्यों न हो। हालांकि, नर्सिंगहोम में भर्ती मरीज के लिए सरकारी फीस 1050 रुपये देनी होगी।
इतना रक्त है उपलब्ध
..............................
ब्लड ग्रुप यूनिट
ओ पॉजिटिव 133
बी पॉजिटिव 101
एबी निगेटिव 85
एबी पॉजिटिव 35
ओ निगेटिव 12
बी निगेटिव 05
रक्तदान को लेकर लोगों में जागरूकता आ रही है। इस समय रक्तकोष में प्रचुर मात्रा में ब्लड की उपलब्धता है। ऐसे में अब सरकारी और प्राइवेट अस्पताल में भर्ती मरीजों को बिना रक्तदाता के रक्त मिल जाएगा। डॉक्टर की लिखी पर्ची और सैंपल दिखाना होगा। - डॉ. मुरारीलाल आर्य, ब्लड बैंक प्रभारी, मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें