फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वचालित मशीनों से होगी कोचों की सफाई, ज्यादा चमकेंगी ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। झांसी से संचालित ट्रेनें अब और भी अधिक चमकती नजर आएंगी। रेलवे ने कोचों की धुलाई और सफाई का नया ठेका दे दिया है। यह कंपनी स्वचालित मशीनों से सफाई करेगी। यात्री सुविधा को बेहतर बनाने के लिए इसे एक बड़ा कदम बताया जा रहा है।
विज्ञापन

झांसी स्टेशन से झांसी-कोलकाता एक्सप्रेस, झांसी-लखनऊ-मेरठ इंटरसिटी, झांसी बांद्रा एक्सप्रेस, झांसी इटावा एक्सप्रेस, झांसी मानिकपुर पैसेंजर, झांसी कानपुर पैसेंजर, झांसी बांदा पैसेंजर, झांसी ललितपुर पैसेंजर, झांसी आगरा स्पेशल एक्सप्रेस समेत अन्य पैसेंजर ट्रेनों का संचालन होता है। इन ट्रेनों की सफाई और धुलाई का काम कैरिज एवं वैगन डिपो के कोच केयर सेंटर पर होता है। रेलवे ने अब ट्रेनों की धुलाई और सफाई का ठेका 1.98 करोड़ में दो साल के लिए भोपाल की एक कंपनी को दे दिया है। यह कंपनी अत्याधुनिक यांत्रिक स्वचालित मशीनों से धुलाई व सफाई करेगी।
सभी शौचालय में तरल साबुन व टिश्यू पेपर रखा जाएगा। शनिवार को डीआरएम आशुतोष ने नए ठेके का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एडीआरएम (परिचालन) दिनेश वर्मा, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (कैरिज एवं वैगन) करुणेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) रघुनाथ सिंह, मंडल इंजीनियर कपिल गोयल, मंडल यांत्रिक इंजीनियर प्रदीप यादव, कोचिंग डिपो अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद, एसएसई कोचिंग अतुल पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन

टेंडर में हुई 28 प्रतिशत की बचत
रेलवे ने दो साल तक ट्रेनों की सफाई व धुलाई के लिए 2.75 करोड़ का ठेका निकाला था। निविदा संविदा गवर्नमेंट ई मार्केट पोर्टल के माध्यम से मांगी गई, जिसमें 12 कंपनियों ने भाग लिया। इस स्वस्थ स्पर्धा के चलते रेलवे को 28 प्रतिशत राजस्व की बचत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें