यह योजना 2019 में शुरू हुई
झांसी महानगर में करीब दो लाख की आबादी तक घर घर पानी पहुंचाने के लिए महानगर पेयजल योजना फेज टू बनाई गई है। यह योजना 2019 में शुरू हुई। इस योजना के अंतर्गत महानगर में पाइपलाइन बिछाई जा रही है। इस प्रोजेक्ट को जून 2022 में पूरा होना है लेकिन अभी भी काफी काम अधूरा है। मुख्यमंत्री को जब पता चला कि प्रोजेक्ट में विलंब हो रहा है तो उन्होंने निरीक्षण करने की बात कही।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हुए नाराज
शाम करीब 7 बजे झांसी से बबीना के लिए रवाना हो गए। जिस वक्त ट्रीटमेंट प्लांट पर पहुंचे उस समय वहां रोशनी थी। बल्ब लगे थे। लेकिन अचानक बत्ती गुल हो गई। अंधेरा पसर गया। सीएम के साथ मौजूद सभी अधिकारी बेचैन हो गए। किसी ने रोशनी के लिए टॉर्च जलाई तो किसी ने बिजली वालों को फोन करना शुरू किया। हालांकि कुछ देर बाद भी लाइट आ गई थी। बताया जाता है कि इस पर मुख्यमंत्री नाराज हुए।