फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से चालू होगी बजाज पावर प्लांट की बंद इकाई

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोयले की कमी के चलते कई दिनों से बंद चल रही ललितपुर बजाज पावर प्लांट की 660 मेगावाट की इकाई बुधवार से फिर से चालू हो जाएगी। इससे तीनों इकाइयों से 1980 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाएगा। वहीं, पारीछा थर्मल पावर प्लांट की चारों इकाइयों को पूरी क्षमता के साथ चलाकर 920 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि ललितपुर के बजाज पावर प्लांट में तीन इकाइयों से 1980 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाता है। लेकिन पिछले एक सप्ताह से कोयले की कमी के कारण एक इकाई 660 मेगावाट की बंद हो गई थी, जिससे बिजली का 660 मेगावाट उत्पादन कम हो गया था। लेकिन प्लांट में अब 36 हजार टन कोयले के स्टॉक में होने के कारण बुधवार से फिर बंद इकाई को फिर से चालू कर दिया जाएगा। उधर, पारीछा थर्मल पावर प्लांट में 30 हजार टन कोयला स्टॉक में है और पूरी क्षमता के साथ चारों इकाइयों को चलाकर 920 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है।
एक सप्ताह से कोयले की कमी के कारण बंद चल रही 660 मेगावाट की एक यूनिट को आज से फिर चालू कर दिया जाएगा। स्टॉक में 36 हजार टन कोयला होने के कारण पूरी क्षमता के साथ तीनों इकाइयों को चलाकर 1980 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाएगा। - राजीव श्रीवास्तव, वाइस प्रेसीडेंट बजाज पावर प्लांट ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें