फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाणिज्य कर के चतुर्थ श्रेणी कर्मियों ने सचल दल अफसरों के खिलाफ खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। वाणिज्य कर विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने सचल दल अफसरों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उनका आरोप है कि सचल दल में उनको रखने की जगह प्राइवेट कर्मियों को रखकर अवैध वसूली के लिए बिचौलिए का काम लिया जा रहा है। सोमवार को इस संबंध में उत्तर प्रदेशीय चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि उनके कार्यालय में सचल दल की पांच इकाइयां हैं। सड़क पर चेकिंग के दौरान प्राइवेट कर्मियों का सहारा लेकर अवैध वसूली कराई जा रही है। कार्यालय में ही कंप्यूटर आदि कार्य के लिए भी उनसे ही काम लिया जा रहा है। इससे राजस्व की क्षति हो रही है। उच्च अधिकारी कई बार पत्र लिखकर प्राइवेट कर्मियों को हटाने का निर्देश दे चुकें हैं, लेकिन इसके बाद भी उनको हटाया नहीं जा रहा है। ज्ञापन में अब्दुल जब्बार, सुरेश, फराज, सुरेंद्र, जितेंद्र, दीपक, सतीश, आनंद, श्याम स्वरूप, सलमान व भूपेंद्र के नाम दिए हैं। ज्ञापन में प्राइवेट कर्मियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की अनुमति मांगी गई। प्रतिनिधि मंडल में प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, जोनल कोषाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, शैलेंद्र कुमार शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें