फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल तक झमाझम बारिश के आसार, फसलों को पहुंचा सकती नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण रविवार शाम को मौसम का मिजाज बदल गया। रात साढ़े दस बजे से तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने गुलाबी ठंड का अहसास करा दिया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार तक 40 मिलीमीटर पानी गिर सकता है। तेज हवाओं के साथ बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है। खासकर धान की फसल का किसानों का ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव का कारण पश्चिमी विक्षोभ बताया जा रहा है। देश-प्रदेश के कई शहरों में मौसम बदलने से रविवार को अच्छी बारिश हुई। झांसी में भी दोपहर तीन बजे के आसपास बदल छा गए। रात दस बजे तेज बारिश शुरू हो गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि झांसी में सोमवार से अच्छा पानी गिर सकता है। आने वाले दो दिनों में 40 मिलीमीटर तक बारिश होने की संभावना है। ऐसे में खेतों में पकी धान की फसल गिर सकती है। जिन किसानों ने धान काट ली है, वो इसे भीगने से बचाएं। जिन्होंने मूंगफली बोई है, वो इसे खेतों से उखाड़ रहे हैं। ऐसे में तेज हवाओं के साथ बारिश इस फसल को भी नुकसान पहुंचा सकती है। हालांकि, चना, मटर, मसूर, सरसों, गेहूं और जौ की फसल के लिए बारिश फायदेमंद साबित हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि इन फसलों की जल्द बुवाई शुरू होने वाली है। ऐसे में बुवाई के लिए नमी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें