फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मौसम में आए बदलाव से राहत मिली, दुश्वारियां भी सामने आईं

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसराय /बंगरा /टहरौली /गरौठा। शुक्रवार को मौसम में आए बदलाव से जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिली, तो वहीं उन्हें दुश्वारियां भी झेलनी पड़ीं। लोगों को जगह-जगह जल भराव का सामना करना पड़ा, जिससे आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। इसके अलावा लोगों को बिजली कटौती का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

टहरौली में शुक्रवार की दोपहर तकरीबन तीन बजे अचानक बादल छा गए और आंधी के साथ बारिश होने लगी। मौसम में आए बदलाव से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। लेकिन, बारिश की वजह से गुरसराय मुख्य सड़क पर जल भराव हो गया। इसके अलावा बिजली भी गुल हो गई। मुख्य बस स्टैंड की सड़क पर भी कीचड़ नजर आया, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। पहली बारिश में ही यहां सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। नालियां जाम होने की वजह से उनका पानी सड़कों पर बहता नजर आया।
गरौठा में बारिश के दौरान विद्युत लाइन में फाल्ट आ गया, जिससे नगर की बत्ती गुल हो गई। लगभग दो घंटे बाद बिजली आपूर्ति सुचारू हो पाई, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंगरा में भी बारिश से कई सड़कों पर कीचड़ नजर आया, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी रही।
वहीं, गुरसराय में भी अचानक हुई बारिश से सड़कों पर नालियों का पानी बहता नजर आया। इस बीच बिजली की भी आवाजाही भी बनी रही, जिससे लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें