झांसी। रामायण के रचियता महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में नगर निगम स्थित वाल्मीकि मंदिर परिसर में कार्यक्रम हुआ। इसमें 151 विभूतियों को राष्ट्रीय बुंदेली विभूति अलंकरण से सम्मानित किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने समाज की प्रगति पर बल दिया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में जूनियर वैष्णो मंडल भजन मंडली के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने सुंदर कांड का पाठ किया। इस मौके पर वाल्मीकि रामायण की पूजा कर श्रीराम स्तुति की। विश्व कल्याण के लिए यज्ञ कुंड में आहुतियां अर्पित की। मुख्य संयोजक अशोक प्याल ने सभी अतिथियों को श्रीफल और स्मृति चिह्न प्रदान किये। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, राहुल रिछारिया, अरविंद वशिष्ठ ने महर्षि वाल्मीकि की महाआरती की और जय घोष लगाए। इस अवसर पर बालकृष्ण गांचले, मुन्ना लाल करोसिया, सुरेश ठेकेदार, सुभाष माते, श्याम लाल उस्ताद, कुंदनलाल नेता, डॉ. पप्पू रामसहाय, प्रकाश चौधरी पप्पू, शंभू नरवारे, रामजीलाल गांचले, ओम प्रकाश, अशोक राय बग्गन, सियाशरन, नवल किशोर प्याल, रोहित मौजूद रहे। र