फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों से भरी डीसीएम गाड़ी पलटी, चार मजदूर समेत दो बच्चे घायल

Sun, 10 May 2020 05:50 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महाराष्ट्र से मजदूरों से भरकर जौनपुर जा रही एक डीसीएम गाड़ी पूंछ के पास झांसी-कानपुर हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें दबकर चार मजदूर समेत दो बच्चे घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र से डीसीएम गाड़ी में सवार होकर मजदूर जौनपुर के लिए रवाना हुए। रविवार सुबह गाड़ी झांसी से निकलकर जौनपुर की तरफ जा रही थी, तभी पूंछ के पास झांसी-कानपुर राजमार्ग पर अचानक असंतुलित होकर गाड़ी पलट गई। 

इससे गाड़ी में सवार जिला जौनपुर के थाना महाराजगंज के दुर्गादास गांव राम आशीष सिंह (40), अनिल जयसवार (29), रामआसरे जयसवार (55), निधि (32), वेदांत सिंह (4) व नमृता (5) घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें