फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- शाम होते ही शहर के कई इलाके अंधेरे में डूबे

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मंगलवार की शाम शहर के कई इलाके अंधेरे में डूबे रहे। घंटों बिजली की आवाजाही बनी रही, जिससे उमस भरी गर्मी में लोगों को हाल बेहाल बना रहा। लोग विद्युत विभाग की व्यवस्थाओं को कोसते नजर आए।
विज्ञापन

अक्तूबर का महीना शुरू होने के बाद भी गर्मी पीछा नहीं छोड़ रही है। तेज धूप और उमस की वजह से लोग दिन भर पसीना-पसीना नजर आते हैं। शाम को भी लोगों का उमस से हाल बेहाल बना रहता है। उस पर बिजली विभाग भी लोगों पर सितम ढा रहा है। मंगलवार की शाम अंधेरा होते ही महानगर के कई इलाकों की बिजली गुल हो गई, जो तकरीबन डेढ़ घंटे बाद आई। इसके बाद एक बार फिर बिजली चली गई। रात तकरीबन साढ़े नौ बजे तक लगातार बिजली की आवाजाही बनी रही। लोग पावर हाउस के फोन घनघनाते रहे, लेकिन कोई सही जानकारी उन्हें नहीं मिल पाई। रात साढ़े नौ बजे बाद ही विद्युत व्यवस्था सुचारु हो पाई।
विद्युत कर्मचारियों को वेतन के लाले
झांसी। विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारियों ने विद्युत नगरीय वितरण के उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा, जिसके जरिये वेतन का भुगतान कराने की मांग की। कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें पिछले दो महीनों के वेतन का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे वे गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि सात अक्तूबर तक वेतन का भुगतान न होने पर वे आठ अक्तूबर से काम करने में असमर्थ होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें