फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू में लगा दिए पुराने वाटर कूलर

Tue, 03 May 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
bundelkhand university, jhansi hindi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में पुराने वाटर कूलर लगा दिए जाने का आरोप लगाया गया है। कृषि विज्ञान विभाग के एक शिक्षक ने इस संबंध में कुलसचिव को शिकायती पत्र सौंपा है।
विज्ञापन


मालूम हो कि बीयू में दिसंबर 2015 में सात वाटर कूलरों की खरीद का ऑर्डर निकल गया था। झोकनबाग की एक फर्म को इनकी खरीद करके लगाना था। पर, चार महीने बीतने के बावजूद वाटर कूलर की सप्लाई नहीं हो सकी। बीयू प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए जेई से जवाब-तलब कर वाटर कूलर लगवाने के निर्देश दिए। बाद में जेई ने अपने जवाब में फर्म पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उसे ब्लैक लिस्टेड करने की सिफारिश कर दी। इसी बीच फर्म ने 29 अप्रैल को विश्वविद्यालय में वाटर कूलरों की सप्लाई कर दी गई।

सोमवार को कृषि विज्ञान विभाग के शिक्षक ने कुलसचिव को शिकायती पत्र सौंपकर पुराने वाटर कूलर लगाने का आरोप लगाया है। वाटर कूलर के एक नल की टोटी भी गायब है। वहीं, कुलसचिव वीएन सिंह का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद भंडार से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बीयू में रखवाए गए पानी के कैंपर
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में पानी की समस्या को देखते हुए परिसर में कई जगह पानी के कैंपर रखवा दिए गए हैं।
परिसर में पानी की समस्या कई दिनों से बनी हुई है। पानी नहीं होने से छात्र-छात्राएं, शिक्षक और कर्मचारियों का गर्मी में बुरा हाल हो जाता है। इसके मद्देनजर कुलसचिव वीएन सिंह ने स्टोर प्रभारी को लोगों की सहूलियत के लिए कैंपस में अलग-अलग जगहों पर पानी के कैंपर रखवाने के निर्देश दिए थे। सोमवार को विभिन्न स्थानों पर एक दर्जन से अधिक पानी के कैंपर रखवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें