फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू की प्रवेश परीक्षा आज, सात हजार छात्र बैठेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के विभिन्न कोर्सों की प्रवेश परीक्षा शुक्रवार को होगी। कैंपस और कॉलेज में संचालित व्यावसायिक कोर्सों के लिए झांसी समेत छह जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी केंद्रों पर साढ़े सात हजार से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल होंगे। सभी केंद्रों के केंद्राध्यक्ष बृहस्पतिवार को झांसी से रवाना हो गए।
विज्ञापन

बीयू कैंपस और कॉलेजों में संचालित व्यावसायिक कोर्सों में मेरिट और परीक्षा के जरिए प्रवेश होते हैं। प्रवेश परीक्षा वाले कोर्सों का एंट्रेंस एग्जाम शुक्रवार को होना है। इसमें एमएड, एलएलबी, बीपीएड, बीएलएड, डी-फार्मा, बीएएलएलबी, बीएससी एग्रीकल्चर ऑनर्स, एमएससी बॉटनी, एमएससी केमिस्ट्री, एमएससी मैथमेटिक्स, एमएससी फिजिक्स, एमएससी जूलोजी, एमएससी फॉरेंसिक साइंस, एलएलएम, एमबीए, एमएससी एग्रीकल्चरल इकोनॉमिक्स, एमएससी एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन, एमएससी एग्रोफॉरेस्ट्री, एमएससी एग्रोनॉमी, एमएससी एनीमनल हस्बेंड्री एंड डेयरिंग, एमएससी एनटोमोलॉजी, एमएससी जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग, एमएससी हॉर्टीकल्चर, एमएससी प्लांट पैथोलॉजी, एमएससी सीड टेक्नोलॉजी, एमएससी सॉयल साइंस एंड एग्रीक्चरल केमिस्ट्री, एमफार्मा (फार्मास्युटिक्स) कोर्स शामिल हैं। परीक्षा के लिए छह केंद्र बनाए गए हैं। झांसी में सबसे ज्यादा, सागर में सबसे कम परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सभी केंद्रों को मिलाकर 7724 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।
200 मीटर तक फोटो कॉपी की दुकानें बंद रहेंगी
परीक्षा के मद्देनजर केंद्रों से 200 मीटर की परिधि के अंतर्गत अनाधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश निषेध रहेगा। दो सौ मीटर के अंतर्गत सभी फोटो स्टेट मशीन की दुकानें बंद रहेंगी। साथ ही जिन प्राध्यापकों, कर्मचारियों की ड्यूटी प्रवेश परीक्षा में लगाई गई है, उनके अलावा विश्वविद्यालय का कोई भी शिक्षक, कर्मचारी शैक्षणिक परिसर में प्रवेश नहीं करेंगे। बीयू कैंपस में शैक्षणिक कार्य भी स्थगित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां-कितने परीक्षार्थी
केंद्र छात्र
झांसी 5553
प्रयागराज 577
लखनऊ 526
छतरपुर 415
ग्वालियर 412
सागर 241
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें