फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: कोरोना से मृत युवक का भाई भी निकला संक्रमित, नहीं पाए गए कोई लक्षण

Mon, 11 May 2020 03:56 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के बिसातखाना इलाके में कोरोना संक्रमित युवक की मौत के बाद अब उसका भाई भी पॉजिटिव पाया गया है। हालांकि भाई में किसी तरह के लक्षण नहीं दिखाई दिए हैं। उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है। 

विज्ञापन


मालूम हो कि बिसातखाना निवासी युवक की मौत के बाद शुक्रवार को उसकी रिपोर्ट आई थी, जिसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। रिपोर्ट आने के बाद पता चला था कि उसकी मौत कोरोना के कारण हुई थी। 

इसके बाद परिवार के सभी लोगों को क्वारंटीन कर सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया था। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में मृतक के भाई में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हो गई है। हालांकि, कोई लक्षण नहीं दिखे हैं। 
विज्ञापन


कोविड लैब में 119 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें एक रिपोर्ट ही पॉजिटिव आई है। अब झांसी में कोरोना संक्रमितों की संख्या 26 पहुंच गई है। इसमें से दो की मौत हो चुकी है, जबकि सात की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें