फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में शुरू कराई बोरिंग, पार्षदों ने लगाया गड़बड़ी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। प्रत्येक वार्ड में दो हैंडपंप लगाने का बजट स्वीकृत होने के बाद कार्यदायी संस्था ने बारिश में ही बोरिंग शुरू करा दी। अब पार्षद इससे नाराज हैं। उनका कहना है बारिश में जलस्तर ऊपर आ गया। ऐसे में गहराई तक बोरिंग नहीं हो रही। गर्मियों में जलस्तर नीचे जाने पर बोरिंग फेल हो जाएगी। पार्षदोें ने नगर आयुक्त से मिलकर इस पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

नगर निगम की सामान्य निधि से प्रत्येक वार्ड में दो हैंडपंप लगाए जाने हैं। यह प्रस्ताव करीब छह माह पहले ही पारित हो गया था लेकिन, कार्यदायी संस्था ने उस समय काम शुरू नहीं किया। बारिश होने के बाद जब भूजल ऊपर आ गया, तब संस्था ने काम अचानक से शुरू कर दिया। पार्षद महेश गौतम, दिनेश सिंह दीपू, उमेश जोशी, विकास खत्री, पार्षद प्रतिनिधि गोकुल दुबे आदि ने नगर आयुक्त से इसकी शिकायत की है। पार्षदों का कहना है कि जलस्तर ऊपर आ जाने से बोर अधिक गहराई पर नहीं किए जा रहे। गर्मियों में यह बोर फेल हो जाएगा। इससे इन हैंडपंपों को लगाने का कोई भी फायदा नहीं मिलेगा। पार्षदों ने निर्धारित मानक के मुताबिक बोरिंग कराए जाने की मांग की। उनका कहना है कि हैंडपंप के स्थान चयन में भी एजेंसी मनमानी कर रही है। पार्षदों की शिकायत को देखते हुए नगर आयुक्त ने प्रत्येक बोरिंग की माप कराने का निर्देश दिया है। नगर आयुक्त ने इसमें गड़बड़ी मिलने पर कार्यदायी संस्था को कार्रवाई के लिए भी चेताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें