फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी निगरानी में शुरू हुई बोर्ड परीक्षा, पहले दिन 1670 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। प्रयागराज बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों, सचल दस्तों की कड़ी निगरानी में शुरू हो गई हैं। पहले दिन बृहस्पतिवार को हाईस्कूल और इंटर के 1670 विद्यार्थियों ने हिंदी की परीक्षा छोड़ दी। हालांकि जिले में कोई भी नकलची पकड़ा नहीं गया है।
विज्ञापन

जिले के समस्त 76 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा हुई। हाईस्कूल में पंजीकृत 21,992 में से 1561 छात्र - छात्राएं व इंटर में पंजीकृत 20,464 में से 109 छात्र - छात्राएं अनुपस्थित रहे। परीक्षा से पहले सभी परीक्षा केंद्रों पर शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा विद्यार्थियों की तलाशी ली गई। इस दौरान पुलिस भी तैनात रही, जिसने परीक्षा केंद्रों के बाहर एवं आसपास भीड़ जमा नहीं होने दी। वहीं, समस्त परीक्षा केंद्रों पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का कंट्रोल रूम लगातार हर पल नजर रखे रहा।
इसके साथ ही शासन के लखनऊ कंट्रोल रूम को भी परीक्षा संबंधी जानकारी दी जाती रही। वहीं, परीक्षा केंद्रों पर माध्यमिक शिक्षा विभाग के सचल दस्ते लगातार निरीक्षण करते रहे। इसके साथ ही बोर्ड से तैनात पर्यवेक्षक दीपचंद्र ने सूरज प्रसाद बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर दतिया गेट, एलवीएम का भी निरीक्षण किया। साथ ही कंट्रोल रूम को भी देखा। इधर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार व एसएसपी शिवहरी मीना ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें