फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड हुआ सख्त, कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी का जेडी से मांगा ब्यौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। प्रयागराज बोर्ड की बोर्ड परीक्षाओं में लगे कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी का पूरा ब्यौरा मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक से मांगा है। परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षकों की मनमानी और लापरवाही पर बोर्ड सख्त कार्रवाई करेगा। परीक्षा के दौरान हुई एफआईआर की सूचना भी मांगी गई है। शिक्षा विभाग परीक्षा केंद्र बने विद्यालयों से सूचना जुटाने में लगा है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की कमी के कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। बोर्ड द्वारा लगाई गई कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी में कई शिक्षक उपस्थित नहीं हुए। वहीं दूसरी ओर परीक्षा के दौरान कई परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों के देरी से आने की भी शिकायत दर्ज की गई। बलिया में परीक्षा प्रश्नपत्र लीक होने के बाद बोर्ड ने सख्ती बढ़ा दी है। बोर्ड ने सभी जिलों के मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों से तीन बिंदुओें पर सूचना मांगी है। जिसमें पहला कक्ष निरीक्षकों की लापरवाही, दूसरा इन लापरवाहियों पर की गई विभाग की कार्रवाई और तीसरा परीक्षा के दौरान हुई एफआईआर। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक संजय यादव ने बताया कि परीक्षा के दौरान आखिरी दिन एक विद्यार्थी जालौन से नकल करते पकड़ा गया था, जिसकी एफआईआर हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें