फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड में भाजपा की जीत से बढ़ेगा दो केंद्रीय मंत्रियों का कद

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड में भाजपा की जीत से दो केंद्रीय मंत्रियों का कद बढ़ेगा। इसमें एक बुंदेलखंड की चुनाव प्रभारी अन्नपूर्णा देवी हैं तो दूसरे जालौन से सांसद भानु प्रताप वर्मा। बुंदेलखंड में इस बार भाजपा को 19 में 16 सीटों पर विजय प्राप्त हुई है।
विज्ञापन

चुनाव से पांच महीने पहले केंद्रीय राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी को भाजपा ने बुंदेलखंड चुनाव प्रभारी बनाया था। उन्होंने बूथ, सेक्टर स्तर पर बैठकें कर रणनीति बनाई। गांव के प्रभावी लोगों के बीच पहुंचकर भाजपा के पक्ष में माहौल तैयार किया। जिले-जिले की हर विधानसभा में जाकर सामाजिक टोली को सक्रिय किया। टिकट वितरण में भी उनकी अहम भूमिका रही। इसके अलावा जालौन सांसद और केंद्रीय मंत्री भानु वर्मा के संसदीय क्षेत्र में भी भाजपा एक को छोड़कर बाकी सभी सीटें जीती। भानू के जरिए भाजपा खासकर दलित वोटबैंक को अपने पक्ष में करने में सफल रही।
आम जन को पीएम मोदी और सीएम योगी पर पूरा भरोसा है। भाजपा राज में ही हर व्यक्ति सुरक्षित है। पार्टी ने जनहित की तमाम योजनाएं चलाईं। बुंदेलखंड की जीत में पन्ना प्रमुख से लेकर हर कार्यकर्ता का अहम योगदान है। - अन्नपूर्णा देवी, केंद्रीय राज्यमंत्री।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें