फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली काउंटर पर पता कर सकते हैं औसत राशि

विज्ञापन
मुन्नालाल पावर हाउस में बिजली का बिल जमा करने के लिए उपभोक्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया?
विज्ञापन
झांसी। बिजली विभाग ने सोमवार से अपने बिल जमा काउंटर खोल दिए। सुबह से ही काउंटरों पर उपभोक्ताओं का आना- जाना बना रहा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराके ही बिल जमा करवाए गए। पुराना बिल या विभाग में दर्ज अपने मोबाइल नंबर से भी काउंटर पर ही बिल राशि की जानकारी कर सकते हैं। अभी तीन महीने का औसत बिल नो रीडिंग (एनआर) में बनाया जा रहा है, जो यूनिट के हिसाब से बिल बनने पर समायोजित हो जाएगा।
विज्ञापन

लॉकडाउन में बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को अप्रैल महीने के बिल की धनराशि का पता करने के लिए एसएमएस पर सुविधा दे रखी है। इसके लिए उपभोक्ता को मोबाइल पर नंबर 5616195 से बिल स्पेस अपना बिजली एकाउंट नंबर लिखकर भेजना है। विभाग एसएमएस के जरिये ही उपभोक्ता के पास तीन महीने का औसत बिल बनाकर भेज देता है। इस बिल को उपभोक्ता ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। साथ ही सोमवार से बिजली जमा काउंटर भी खुल गए। सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक काउंटर खोले जा रहे हैं। अगर मैसेज नहीं आता है तो उपभोक्ता काउंटर पर भी पुराना बिल ले जाकर या विभाग में दर्ज मोबाइल नंबर बताकर बिल प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें