झांसी। सोमवार दोपहर इलाइट चौराहा पर एक महिला को ई-रिक्शा चलाता हुआ देखकर लोग लोग हैरान रह गए। पता चला है कि महिला इलाज कराने मेडिकल कॉलेज आई थी और इसके बाद बैट्री चार्ज कराने के लिए वह इलाइट चौराहा की तरफ पहुंची।
मध्य प्रदेश के जिला ओरछा निवासी शारदा पिछले कई दिनों से पेट दर्द से परेशान थीं। ओरछा में चिकित्सक से इलाज कराने के बाद भी उनको आराम नहीं मिला। इसके बाद वह इलाज कराने के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज आना चाहती थीं, लेकिन वाहनों की आवाजाही बंद होने के कारण आने में असमर्थ थीं। ऐसे में सोमवार को ई-रिक्शा स्वयं चलाकर वह ओरछा से झांसी पहुंचीं। यहां मेडिकल कॉलेज पहुंचकर इलाज कराया। कुछ देर मेडिकल कॉलेज में रुकने के बाद ई-रिक्शा की बैट्री चार्ज करने के लिए वह इलाइट चौराहा पहुंचीं। यहां उनको ई-रिक्शा चलाता देख ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ-साथ राहगीर भी हैरान रह गए। पेट्रोल पंप पर बैट्री चार्ज करने के बाद वह ओरछा के लिए रवाना हो गईं।