ककरबई/एरच। एरच थाना इलाके में कोटरा-गुरसराय मार्ग पर बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं, जिनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।
ककरबई थाना इलाके के ग्राम कचीर निवासी हुकुम सिंह (45) अपनी पत्नी शशिप्रभा और गांव का हेमराज बाइक से त्रयोदशी संस्कार में शामिल होने लिए ग्राम अमरोधा जा रहे थे। इसी दरम्यान कुड़री तिगैला पर तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में हुकुम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, शशिप्रभा और हेमराज गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की खासी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलाें को एंबुलेंस के जरिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बामौर भेजा। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं, मौके पर पहुंची एरच थानाध्यक्ष नीलेश कुमारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जबकि, पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया।
इसी बस से टक्कर हुई