फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: झांसी में बड़ा हादसा... मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, तीन की मौत; कई घायल

Wed, 16 Oct 2024 12:52 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
road accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। गुरसराय सरसेडा में ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ललितपुर जिले के एक दर्जन मजदूर ट्रैक्टर ट्रॉली से कटाई करने जा रहे थे। जैसे ही वो गुरसराय सरसेडा पहुंचे तो ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। एक महिला की हालत गंभीर है। 

ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार पिता और उसके दो पुत्रों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में छह अन्य भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यहां एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन


ललितपुर के तालबेहट के मौली गांव निवासी बबलू (49) अपने पुत्र दीपक (18) और छोटू (12) समेत छह अन्य के साथ गुरसराय के सरसेड़ा गांव में कटाई के लिए निकला था। सभी ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर जा रहे थे। 
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली जैसे ही सरसेड़ा गांव के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर नीचे नाले में जाकर पलट गई। हादसे से चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग जुट गए। 

गुरसराय थाना प्रभारी वेदप्रकाश पांडेय भी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल छोटू और दीपक की मौत हो गई, जबकि रास्ते में पिता बबलू की मौत हो गई।

 जबकि संतोषी, रिंकी, रघुवीर, सूरज, चंदा आदि गंभीर रूप से घायल हो गए। एसपी (आरए) गोपीनाथ सोनी के मुताबिक हादसे में घायल अन्य छह मजदूरों को मेडिल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें