फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमिया बाबा सरकार की शोभा यात्रा निकाली

Tue, 16 Feb 2021 03:54 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झाँसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भूमिया बाबा सरकार सेवा समिति ने भूमिया बाबा की मंगल कलश एवं पोशाक यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का मार्ग में कई स्थानों पर स्वागत हुआ।
विज्ञापन


बड़ागांव गेट अंदर भूमिया बाबा सरकार मंदिर से निकाली गई शोभा यात्रा में आगे 151 महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर चल रहीं थीं। रथ पर भूमिया बाबा का चित्र शोभायमान था। ट्रैक्टर- ट्रॉली पर श्रद्धालु बुंदेली गायन करते हुए चल रहे थे।

यात्रा बड़ा बाजार, गांधी रोड, रानी महल, कोतवाली, सराफा बाजार होती हुई वापस मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। पुजारी भोले भगत ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर राजेश पुरोहित, रवीश त्रिपाठी, महेश सिंधी, श्रीराम नायक, संजय सांवला, जयप्रकाश पाठक, हरगोविंद श्रीमाली, रीतेश पटवारी, गौरव अग्रवाल, राधेश्याम चौरसिया, बृजलाल, अशोक, विशाल सेन, संध्या पुरोहित, रामकुमारी, भारती आदि उपस्थित रहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें