फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों के हमले में घायल भवनस्वामी की तीन दिन बाद मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बड़ागांव के चंदपुरा कस्बे में बदमाशों के हमले से घायल भवन स्वामी की उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को मौत हो गई। उसके घर में चार अक्तूबर को चोरी के इरादे से कुछ बदमाश घुस आए थे। इन बदमाशों ने उसके ऊपर प्राणघातक हमला कर दिया। उसे उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना बड़ागांव के चंदपुरा कस्बा के बाहरी इलाके में श्यामलाल कुशवाहा (75) ने एक खेत में ही घर बनाया हुआ है। पूरे परिवार के साथ श्यामलाल वहीं रहता था। उसके पुत्र देव प्रसाद के मुताबिक चार अक्तूबर की रात चोर उसके घर की दीवार लांघकर भीतर घुस आए। चोरों ने घर के भीतर रखा सारा जेवरात समेट लिया। जैसे ही बदमाश बाहर निकल रहे थे श्यामलाल को इसकी आहट लग गई। श्यामलाल बदमाशों के सामने आ गए। उसी दौरान बदमाशों ने श्यामलाल के ऊपर हमला बोल दिया। डंडे से मारकर उसका सिर फोड़ दिया। नुकीली चीज से भी श्यामलाल पर वार किया। बदमाशों के हमले से घायल श्यामलाल खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़े। आवाज सुनकर देव समेत अन्य परिजन वहां पहुंच गए। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंचे। उनको इंमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। लगातार उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की दोपहर उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना के दिन बदमाशों ने घर से तीन जोड़ी पायल, एक हॉफपेटी, पंाच जोडी बिछिया, एक जोड़ी चूड़ी, एक मंगलसूत्र समेत दस हजार रुपये भी उड़ा दिए थे। एसओ परमेंद्र सिंह के मुताबिक बदमाशों की धर-पकड़ की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें