फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड प्रवेश : 751 परीक्षा केंद्रों पर लगे 5500 कैमरों से रहेगी नकलचियों पर नजर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर से बुंदेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन एक जून को होने वाली बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर निगरानी रखेगा। इसके लिए 69 जिलों के 751 परीक्षा केंद्रों पर 5500 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट और दो परीक्षा केंद्रों के बीच शासन से नामित एक केंद्र प्रतिनिधि रहेगा। यह जानकारी कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने दी है।
विज्ञापन

बीयू प्रशासन ने बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तैयारियों को बुधवार की शाम अंतिम रूप दे दिया। कुलपति ने बताया 3,33,546 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा कराने में लगने वालों को प्रशिक्षण ट्रेनिंग देकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बीयू के गोपनीय विभाग में इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर बनाया है, जिसको प्रदेश के परीक्षा केंद्रों पर लगवाए कैमरों से जोड़ा गया है। परीक्षा के दिन प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर निगरानी के लिए टीम को लगाया गया है। कंट्रोल रूम पर तैनात रहने वाले कर्मियों का भी प्रशिक्षण पूरा हो चुका है ताकि किसी भी तरह की तकनीकी खामी न हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें