ललितपुर। ग्राम पंचायत पनारी में तैनात पंचायत सचिव को विगत 22 मई को रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन की टीम ने गिरफ्तार किया था, जिसमें पंचायती राज विभाग ने उसे निलंबित कर दिया था। अब विभागीय जांच बैठा दी गई, जांच रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई जाएगी।
ग्राम पंचायत अधिकारी उमाशंकर राजपूत ग्रामीण से आवास के नाम पर 23 हजार रुपये रिश्वत मांग रहे थे, जिसकी शिकायत ग्रामीण ने विजिलेंस से की, विजिलेंस ने उसे रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया था।
इसके बाद पंचायती राज विभाग ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित किया, साथ ही उसके खिलाफ अब विभागीय जांच भी बैठा दी है।
जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन मिश्रा ने बताया कि एडीओ पंचायत जखौरा को इसकी विस्तृत जांच सौंपी गई है, जांच रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद