फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले महीने शुरू होगा होटल राही वीरांगना के सौंदर्यीकरण का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड द्वारा संचालित होटल राही वीरांगना का जीर्णोद्धार योजना तैयार की गई है। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी आवास विकास परिषद को दी गई है। निर्माण पर लगभग एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए 15 सितंबर को लखनऊ स्थित निदेशालय में बैठक आयोजित की गई है। बैठक में निर्माण कार्य पर चर्चा की जाएगी। बैठक में मुहर लगाते ही निर्माण कार्य को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य पर्यटन विभाग द्वारा वर्ष 1988 में होटल राही वीरांगना का शुभारंभ किया गया था। समय बीतने के साथ और रखरखाव के अभाव में होटल की इमारत काफी बदहाल स्थिति में हो गई है। विभाग द्वारा होटल के जीर्णोद्धार की योजना बनाई गई। जिसे प्रबंध निदेशक को भेजा गया था। इस संबंध में होटल के मैनेजर तारिक अजीज सिद्दीकी ने बताया कि 15 सितंबर को लखनऊ स्थित निदेशालय मेें बैठक में होटल के विकास कार्य पर चर्चा की जाएगी। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें