फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! सोशल साइट पर दोस्त ही बना रहे फर्जी अकाउंट

विज्ञापन
विज्ञापन
सावधान! सोशल साइट पर दोस्त ही बना रहे फर्जी अकाउंट
विज्ञापन

झांसी। साइबर सेल में फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर अश्लील कमेंट्स और फोटो अपलोड करने की लगातार शिकायतें आ रही हैं। शिकायत के बाद की गई पुलिस की पड़ताल मेें सामने आया कि दोस्त या फिर करीबी व्यक्ति ही फर्जी अकाउंट बना रहे हैं। जनवरी से जुलाई तक 35 मामले पुलिस के सामने आए हैं।
लड़कियों में फेसबुक व वाट्सएप को लेकर लेकर दिन प्रतिदिन क्रेज बढ़ता जा रहा है। लेकिन, जरा सी लापरवाही के चलते हैकर उनके नाम के फर्जी अकाउंट बना रहे हैं। साइबर सेल में फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाने और उन पर अश्लील कमेंट्स एवं फोटो अपलोड करने की शिकायतें अधिक आ रही हैं। जनवरी से जुलाई माह में अब तक 35 मामले सामने आए हैं, इसमें लड़कियों की फर्जी फेसबुक आईडी बनाने का काम दोस्त या फिर करीबी द्वारा बनाने के मामले सामने भी आ रहे हैं।
विज्ञापन

हाल ही में साइबर सेल ने छानबीन की तो आईपी एड्रेस करीबियों के ही निकले। सीपरी क्षेेत्र की एक छात्रा ने शिकायत करते हुए बताया कि किसी ने उसका फेसबुक पर अकाउंट बना लिया, अब वह उसे परेशान कर रहा है। पुलिस से की गई शिकायत के बाद साइबर सेल ने पड़ताल की इसमें पता चला कि फेसबुक दोस्त ने ही फोटो चोरी कर फर्जी आईडी बना ली थी, इसके बाद उसे परेशान कर रहा था। मामला पुलिस के पास आने के बाद दोनों के परिजनों को बुलाया, जहां कॅरियर खराब होने से लेकर बदनामी का वास्ता देने के साथ माफी मांगी, जहां लड़की पक्ष के शिकायत वापस लेने के बाद चेतावनी देकर मामला निपट गया। 35 मामलों की जांच में 25 ऐसे मामले सामने आए, जिसमें दोस्त व परिचित ने ही फर्जी आईडी बनाई। अन्य मामलों में पुलिस की जांच जारी है।
आसान है आरोपी की पहचान करना
फेसबुक अथवा ऐसे वेबसाइट पर गलत अकाउंट बनाने वालों की पहचान करना आसान है। बताया गया कि सर्वर में ऐसी तमाम जानकारियां रहती हैैं, जिससे यह पता लगाया जा सकता है कि यह अकाउंट कहां और किस जगह बनाया गया है। जिस मोबाइल व कंप्यूटर से यह फेसबुक और दूसरी वेबसाइट पर अकाउंट बनाया जाता है, उसका सारा डाटा सर्वर में रहता है। जिसे खोजने मेें ज्यादा परेशानी नहीं होती।
यह बरतें सावधानी
- पर्सनल जानकारियां किसी भी कीमत पर शेयर न करें।
- किसी के भी मोबाइल में अपना अकाउंट न खोलेें।
- मोबाइल में हमेशा पासवर्ड डालकर रखें।
- फेसबुक अकाउंट की सिक्योरिटी बढ़ाकर रखें।
- किसी को भी अपने अकाउंट का पासवर्ड न बताएं।
- फेसबुक पर सोच समझकर ही अपरिचित को दोस्त बनाएं।
हो सकती है सजा
फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाने पर पुलिस द्वारा आईटी एक्ट की धारा 66 (ए) और आईपीसी की धारा 420, 467, 469 और 471 के तहत मामला दर्ज किया जाता है। जिसमें अलग - अलग धाराओं में अलग - अलग सजा है। आईटी एक्ट की धारा में कम से कम तीन साल की सजा है। कुल मिलाकर आरोपी को लगभग सात साल की सजा हो सकती है।
विज्ञापन

सोशल साइट पर अकाउंट बनाते समय कई सावधानियां जरूर बरतें। लड़कियां अपनी फोटो बहुत कम अपलोड करें। दोस्त बनाने से पहले उसकी सारी जानकारियां एकत्रित कर लें। पर्र्सनल जानकारियां किसी से भी साझा न करें। यदि कोई परेशान करता है तो पुलिस पुलिस को सूचित करें। - राहुल मिठास, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें