फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ागांव सीएचसी: खरीद-फरोख्त के बाद अब एनसीडी सेल सवालों में

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ागांव सीएचसी: खरीद-फरोख्त के बाद अब एनसीडी सेल सवालों में
विज्ञापन

झांसी। सीएचसी बड़ागांव में कोरोना काल में हुई खरीद-फरोख्त के बाद अब एनसीडी सेल सवालों के घेरे में है। सीएमओ ने एनसीडी क्लीनिक में कार्यरत सभी संविदा अधिकारियों, कर्मचारी के कार्यों की जांच कर आख्या देने के निर्देश दिए हैं। स्टाफ की जांच शुरू होने से तमाम सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

सीएचसी बड़ागांव में तैनात रहे एक कर्मचारी तबादले के बाद काफी चर्चा में है। कर्मचारी ने नवीन तैनाती पाए कनिष्ठ सहायक को सेवा पुस्तिका, पासबुक के साथ-साथ लेखा, स्थापना, स्टाफ आदि अन्य रिकॉर्ड व अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए हैं। इससे सीएचसी का काम प्रभावित हो रहा है। साथ ही कोरोना काल में हुई खरीद-फरोख्त पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। कर्मचारी के द्वारा अभिलेख उपलब्ध कराए जाने के बाद जब अभिलेखों और सामान का मिलान होगा, तब ही दूध का दूध और पानी का पानी हो सकेगा। इस मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी का गठन किया जा चुका है। वहीं, यहां संचालित एनसीडी क्लीनिक भी सवालों के घेरे में आ गई है, क्योंकि सीएमओ ने यहां कार्यरत सभी संविदा अधिकारियों, कर्मचारी के कार्यों की जांच कर तीन दिवस में आख्या मांगी है। जांच शुरू होने से अंदेशा जताया जा रहा है कि कहीं न कहीं सेल के कुछ स्टाफ की शिकायतें अफसरों तक पहुंच रही हैं। ऐसे में जांच के दौरान कुछ अहम बातें सामने आ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें