फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छाती पर बंदूक अड़ाकर मांगे पांच लाख, कार छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सीपरी बाजार थाना इलाके में छाती पर बंदूक अड़ाकर मारपीट करने और कार छीनकर ले जाने के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अदालत के आदेश पर पुलिस ने डेढ़ माह पुरानी घटना की अब एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

ग्राम अंबावाय के प्रीतमपुर निवासी अमित कुमार ने पुलिस को बताया कि 17 अप्रैल को वह अपने घर से झांसी की ओर आ रहा था। इसी बीच रास्ते में ग्राम करारी निवासी बालजी गुर्जर, लकारा निवासी मानसिंह गुर्जर, मानसिंह के पुत्र सत्येंद्र व पंकज गुर्जर, अंबावाय निवासी भीमराव, जितेंद्र व सुरेंद्र ने उसे घेर लिया। उन्होंने धमकाते हुए कहा कि तुम्हारी शिकायत की वजह से हमारा अवैध डीजल चोरी का कारोबार बंद हो गया है, जिससे लाखों का नुकसान हुआ है। आरोपियों में से मानसिंह व बालजी ने छाती पर बंदूक अड़ा दी। पांच लाख रुपये की मांग करते हुए हवाई फायर किए। इसके बाद आरोपी उसकी कार छीनकर भाग गए। सीपरी बाजार थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें