फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की एक माह पहले शादी हुई थी। वह एक शादी समारोह में हिस्सा लेने बाइक से जा रहा था। इसी बीच दुर्घटना का शिकार हो गया।
विज्ञापन

मोंठ के ग्राम भरोसा निवासी राहुल राजपूत (25) एक शादी समारोह में हिस्सा लेने 13 जून की रात बाइक से जा रहा था। इसी बीच रास्ते में सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायलावस्था में उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया। इसके बाद परिजन उसे एक निजी अस्पताल में ले गए। यहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई।
राहुल के पिता रमेश चंद्र राजपूत की दो साल पहले मृत्यु हो गई थी। तब से परिवार की जिम्मेदारी राहुल संभाले हुए थे। वह कृषि कार्य करता था। एक माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव का माहौल गमगीन बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें