फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच सेना में भर्ती की प्रक्रिया शुरू

Sat, 03 Sep 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शुक्रवार को झांसी कैंट में सेना भर्ती रैली की शुरुआत हुई। पहले दिन झांसी जिले के युवाओं को मौका दिया गया। रैली में पांच हजार से अधिक युवाओं ने शारीरिक परीक्षा दी और ग्राउंड पर अपना शारीरिक दमखम दिखाया।
विज्ञापन


रैली में शामिल होने के लिए जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से आए युवाओं ने बीती रात से ही शहर में डेरा डाल लिया था। कैंट के हाथी ग्राउंड पर रैली की शुरुआत शुक्रवार को सुबह हुई। अभ्यर्थियों की फिजिकल फिटनेस जांची गई, आई टेस्टिंग हुई व थंब इंप्रेसन लिए गए।

यह प्रक्रिया शाम तक चलती रही। इस दौरान ललितपुर रोड पर अभ्यर्थियों की दिन भर आवाजाही बनी रही। इस दौरान पुलिस के सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे। हाथी ग्राउंड व तात्रा ग्राउंड के अलावा बस स्टैंड व भीड़ वाले स्थानों पर दो कंपनी पुलिस बल तैनात रहा। दोनों ग्राउंडों के आसपास आरआरएफ और चौराहों व बस स्टैंडों पर पीएसी व थानों की पुलिस को तैनात रही। शहर से कैंट की ओर जाने वाले मार्गों पर विशेष निगरानी रही। शनिवार को जालौन जिले के युवा रैली में शामिल होंगे।
विज्ञापन


ट्रेनों में बढ़ी भीड़
राप्ती सागर से सैकड़ों की संख्या में आए छात्र
झांसी। सेना भर्ती के चलते रेलवे स्टेशन पर युवाओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई हैं। शुक्रवार की रात सभी प्लेटफार्म व रेलवे परिसर यात्रियों से खचाखच भरे रहे।
 गोरखपुर से हैदराबाद जाने वाली राप्ती सागर एक्सप्रेस से सैकड़ों की संख्या में युवा झांसी आए।

इस ट्रेन के एसी कोचों को छोड़ सभी में पैर रखने की जगह नहीं रही। युवाओं की भीड़ के कारण उरई से कई यात्री अपनी कंफर्म बर्थ तक नहीं पहुंच सके। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी तरह ग्वालियर बरौनी मेल, कानपुर झांसी पैसेंजर, पुष्पक एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस ट्रेनों में युवाओं से ठसाठस भरी रही।  सुरक्षा इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें