झांसी। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा 12 से 15 सितंबर के बीच आयोजित की होने वाली अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफ ी के लिए झांसी से तीन प्रतिभावान खिलाड़ी बल्लेबाज अंश चौधरी, मध्यम गति के तेज गेंदबाज संचित यादव और विकेट कीपर बल्लेबाज अर्पित साहू का चयन हुआ है।
झांसी जिला क्रिकेट संघ के सचिव अरविंद कपूर ने बताया कि चैलेंजर ट्रॉफ ी में प्रदर्शन के आधार पर ही खिलाड़ियों का चयन उत्तर प्रदेश की अंडर-19 टीम में किया जाएगा। जो बीसीसीआई द्वारा आयोजित बीनू मांकड़ और कूच बिहार ट्रॉफ ी में भाग लेगी।
सचिव ने बताया कि यह पहला अवसर है। जब जिले के तीन खिलाड़ियों का चयन प्रदेश के संभावित खिलाड़ियों में हुआ है। गत वर्षो से झांसी के जूनियर खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। कई खिलाड़ी प्रदेश स्तर पर अपनी छाप छोड़ने में सफ ल रहे हैं। पूर्व में भी झांसी के कुणाल यादव और अक्षय सेन प्रदेश की अंडर 19 और 23 टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।